| सचिन तेंदुलकर |
भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी द्वारा अभ्यास सत्रों से अचानक ब्रेक लेने की रणनीति कई दिग्गजों को पसंद नहीं आई मगर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने धौनी के इस फैसले का समर्थन किया है और कहा कि इस कदम से भारतीय खिलाड़ी एकदम तरोताजा रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम को अतिरिक्त अभ्यास का ज्यादा बोझ अपने उपर लेने की जरूरत नहीं है।
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि सफलता के लिए सही संयोजन सबसे जरूरी है। धौनी हमेशा ही अभ्यास और रिकवरी से बीच के संयोजन को लेकर काफी सतर्क रहे हैं और उनकी इस बात से वो पूरी तरह सहमत हैं। सचिन ने कहा कि अतिरिक्स अभ्यास सत्र से खिलाड़ी खुद को थका महसूस कर सकते हैं जिससे उन्हें खुद को तरोताजा रखने में परेशानी हो सकती है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है तो उसे ज्यादा से ज्यादा अभ्यास की जरूरत है। लेकिन अगर सबकुछ ठीक है तो अपनी ताकत बचाए रखना चाहिए और उसे सही समय पर इस्तेमाल करना चाहिए।
वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ बन रहे रन के बारे में उनका कहना था कि नियम में बदलाव की वजह से काफी रन बन रहे हैं साथ ही टी-20 मैचों की वजह से खिलाड़ियों के पास ज्यादा शॉट्स हैं जिनका इस्तेमाल खूब हो रहा है इससे भी रन बन रहे हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi