| पृथ्वी -2 मिसाइल |
भारत ने अपने मिसाइल क्षमता को बढ़ाते हुए आज परीक्षण रेंज से परमाणु संपन्न पृथ्वी -2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सतह से सतह तक प्रहार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण ओडि़सा में किया गया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण सचल प्रक्षेपक की मदद से इन्टीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर किया गया।
यह अत्याधुनिक मिसाइल देश के प्रतिष्ठित एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम (आइजीएमपीडी) के तहत विकसित पहली बैलेस्टिक मिसाइल है। यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक प्रहार करने के साथ 500 किलोग्राम परमाणु और परंपरागत दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है।
वर्ष 2003 में भारत के रणनीतिक बल कमान में शामिल पृथ्वी-2 मिसाइल देश के प्रतिष्ठित आइजीएमबीटी एकीकृत निदेशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के तहत डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई पहली मिसाइल है। इसकी प्रौद्योगिकी साबित हो चुकी है।
सूत्रों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण प्रक्षेपण किसी भी घटना से निपटने की भारत की सामरिक तैयारी को स्पष्ट तौर पर दर्शाते हैं। इसके साथ ही ये भारतीय सामरिक शस्त्रागार के इस प्रतिरोधक हिस्से की विश्वसनीयता भी स्थापित करते हैं। पृथ्वी-2 का पिछला प्रायोगिक परीक्षण 14 नवंबर 2014 को ओडिशा के इसी परीक्षण रेंज से किया गया था।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi