Showing posts with label Prime Minister. Show all posts
Showing posts with label Prime Minister. Show all posts

Monday, 23 February 2015

राष्ट्रपति ने कहा, किसानों के हित में हैं भूमि अधिग्रहण कानून

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के अच्छा रहने की उम्मीद जताई। कल और परसों अभिभाषण पर चर्चा होगी।

अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियां और एजेंडे को बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास सरकार का मकसद है। समय के सबसे विवादित मुद्दे भूमि अधग्रहण कानून के बारे में उन्होंने कहा कि यह किसानों के हित में है।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार बजट सत्र में सकरात्मक काम की ओर कदम बढ़ाएगी। महंगाई को काबू करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा एक अहम मुद्दा है। सरकार पढ़े भारत, बढ़े भारत की योजना पर काम करेगी।राष्ट्रीय गोकुल मिशन लॉन्च किया गया। फूड प्रोसेसिंग में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। भूमि अधिग्रहण कानून की तारीफ करते हुए मुखर्जी ने कहा कि यह किसानों के लिए लाभकारी है। सरकार ने गांवों के विकास के लिए आदर्श ग्राम योजना शुरू की।

Source: Dainik Jagran News in Hindi 

Thursday, 19 February 2015

भगवान का दिया वरदान है पानी, इसको बबार्द करना है पाप: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सूरतगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में 'राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड' लॉन्च किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम ने पानी को भगवान को दिया वरदान कहा। उन्होंने कहा कि यदि हम इसको बर्बाद करते हैं तो यह सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के सीएम थे तो नर्मदा का पानी राजस्थान को भी मुहैया करवाते थे। पीएम ने कहा कि उनका मकसद सरकार के कामकाज और पुरानी व्यवस्था को बदलना है।

पीएम ने इस योजना के लिए सभी राज्यों से सहयोग की अपील की है। मृदा परिक्षण को जरूरी बताते हुए उन्होंने इस ओर आने वाली परेशानी का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि राज्यों के स्कूलों में मौजूद प्रयोगशाला में छुटिटयों के दौरान मृदा परिक्षण की सहूलियत होनी चाहिए। उनका कहना था कि एक किसान को इस बात की जानकारी होनी बेहद जरूरी है कि वह जिस भूमि में कृषि करना चाहता है उसकी हालत कैसी है। पानी की उपयोगिता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पानी की एक एक बूंद का उपयोग कर किस तरह से बेहतर खेती की जाए, हमें यही सोचकर आगे बढ़ना है। 

'राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड' लॉचिंग के मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों को इस योजना का फायदा पहुंचाना सरकार का मकसद है। कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi