Showing posts with label उड़ता पंजाब. Show all posts
Showing posts with label उड़ता पंजाब. Show all posts

Monday, 9 March 2015

'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में चुपके से ली करीना की फोटो

अभिषेक कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग का एक फोटो सामने आया है, जिसमें करीना कपूर बिल्कुल देशी लुक में नजर आ रही है। उन्होंने इस फिल्म पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि शूटिंग के दौरान फिल्मकार इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि फिल्म में कलाकारों के लुक का कोई फोटो सामने ना आए। क्योंकि इससे दर्शकों में सस्पेंस खत्म हो जाता है। लेकिन किसी ने करीना की चुपके से फोटो खींचकर जारी कर दी।

'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर के साथ उनके पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर भी हैं। पिछली बार ये दोनों फिल्म 'जब वी मेट' में एक साथ नजर आए थे। उसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद पहली बार उड़ता पंजाब में दोनों साथ नजर आने वाले हैं।

'उड़ता पंजाब' की शूटिंग के दौरान करीना गुलाबी रंग के सूट में बेइंतहा खूबसूरत नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म को मुख्य कलाकारों को अभी तक एडवांस पेमेंट भी नहीं मिल पाया है। लेकिन वे फिल्म की शूटिंग में बिजी है। क्योंकि शाहिद और करीना दोनों ने ही फिल्म की कहानी को बहुत ही खास बताया है। इसलिए वे बिना पेमेंट लिए भी काम करने को तैयार हैं।