Monday, 2 March 2015

राजनाथ बोले, मुफ्ती के बयान से इत्‍तेफाक नहीं रखती एनडीए और भाजपा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए बेहतर माहौल बनाने के पीछे चुनाव आयोग, राज्य की जनता और सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन्हीं की वजह से जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव हो सके। हालांकि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा था कि राज्य में चुनावों के लिए बेहतर माहौल बनाने में पाकिस्तान और हुर्रियत नेताओं का हाथ रहा है।

मुफ्ती के बयान से विपक्षी पार्टियों को बैठे-बिठाए मोदी सरकार पर हमला करने का एक मौका मिल गया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सोमवार को खूब हंगामा किया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका मत रखने के लिए कहा। लेकिन मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि वो मुफ्ती के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। लोकसभा में बयान देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में अगर विधानसभा चुनाव बेतहर तरीके से और शांतिपूर्ण ढंग से हो पाएं हैं तो इसका पूरा श्रेय चुनाव आयोग, आर्म्ड फोर्स और चुनाव आयोग को जाता हे।'

 

No comments:

Post a Comment