| आधार कार्ड |
अपने बच्चे को डिग्री कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए अभी से तैयारी में जुट चुके हैं तो उसका आधार कार्ड भी बनवा लीजिए। यह कार्ड नहीं बना तो टॉपर होकर भी कॉलेज प्रशासन आपके बच्चे को बैरंग लौटा देगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। डिग्री कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने कार्ड बनाने के लिए कॉलेजों को शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
अलीगढ़ और आगरा मंडलों के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चमन लाल ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस बारे में पत्र लिखा है। कहा है, जिन छात्र-छात्राओं के अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें फरवरी के आखिरी हफ्ते तक जरूर बनवा लें। इस सत्र से किसी भी उच्च शैक्षिक संस्थान में बगैर आधार कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। बगैर आधार कार्ड के शासन की किसी भी योजना का लाभ भी हासिल नहीं होगा।
डिजिटल इंडिया : दाखिलों को आधार कार्ड से जोडऩे के पीछे मुख्य कारण पारदर्शिता ही है। हर साल कई तमाम मामले सामने आते हैं, जिनमें छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति में गड़बड़ी के आरोप लगते हैं। इससे मेधावी बच्चों के हक मारे जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की शुरुआत से आधार कार्ड को भ्रष्टाचार मिटाने का आधार बनाया गया है। फिर, जिस तरह गैस सब्सिडी सीधे ग्राहकों के खाते में पहुंच रही है, विद्यार्थियों को भी लाभ सीधे मिलेंगे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
No comments:
Post a Comment