दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुखार से पीडि़त है और वो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपने कौशांबी स्थित घर लौट गए
हैं। इससे पहले केजरीवाल आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे थे।
14 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले केजरीवाल को कैबिनेट में
शामिल होने वाले नेताओं के नाम पर फैसला करना है। केजरी के बीमार होने के
बाद संभावना जताई जा रही है कि अब आम आदमी पार्टी के नेता कैबिनेट में
शामिल होने वाले नेताओं के नाम पर अंतिम फैसला करने के लिए केजरीवाल के
कौशांबी स्थित घर पर चर्चा के लिए जाएंगे।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
No comments:
Post a Comment