Showing posts with label सोशल नेटवर्क. Show all posts
Showing posts with label सोशल नेटवर्क. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

फेसबुक पर यूजर्स ज्यादा एक्टिव, ट्विटर और गूगल प्लस के मुकाबले

ग्लोबल वेब इंडेक्स द्वारा छपी रिपोर्ट के अनुसार 2014 के अन्त तक 10 में से 7 इंटरनेट यूजर्स ने खुद को सोशल नेटवर्क यूजर बताया। इस दौरान फेसबुक यूजर्स ने साइट को सबसे ज्यादा और जल्दी- जल्दी इस्तेमाल किया। वे बार- बार अपने दोस्तों की हालिया पोस्ट को पढ़ने और लाइक करने के लिए गए।

वैसे 73% ने उस सर्वें में कहा कि वे फेसबुक पर महीने में एक बार जाते हैं। केवल उनमें से 42% का कहना था कि वे फेसबुक पर एक्टिव रहते हैं। 36% ने कहा कि वे ट्विटर का प्रयोग करते हैं, 29% ने कहा कि वे गूगल प्लस और 25% ने बताया कि वे लिंक्डइन पर जाते रहे है पिछले 30 दिनों में। अगर योगदान की दृष्टि से देखा जाएं, तो केवल 22% जवाबदेह यूजर ही टि्वटर पर अपनी पोस्ट डालते रहे थे, 21% गूगल प्लस पर और 13% लिंक्डइन पर।

यद्धपि सोशल नेटवर्क यूजर्स अक्सर कम से कम दो घंटे साइटस पर बिताते है। कुछ को औरों से ज्यादा इस्तेमाल करने की लत लग जाती है। उदाहरण के लिए 75% के करीब एक्टिव फेसबुक यूजर्स ने बताया कि वे साइट पर रोजाना एक बार लॉग्ड इन जरूर करते हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब, गूगूल प्लस, टि्वटर और इंस्टाग्राम के बहुसंख्यक यूजर्स भी इन मंचों का प्रयोग एक दिन में एक बार जरूर करते हैं। जबकि टम्बलर, लिंक्डइन और पिंटारेस्ट पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले यूजर्स भी हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर जाते हैं।

Monday, 23 March 2015

मोबाइल डाटा के अधिक खर्च से परेशान हैं, तो अपनाएं ये तरीके

अधिक डाटा यूज व इससे होने वाले भारी मोबाइल बिल्स से परेशान होकर, मोबाइल डाटा ऑफ करने लगे हैं आप... समझ नहीं आ रहा कि, आखिर कहां खर्च हो रहा डाटा, इसके लिए क्या करते हैं आप। चलिए पेश है कुछ टिप्स जिससे आप अपने मोबाइल डाटा के खर्च पर नियंत्रण रख सकेंगे।

अनावश्यक पुश नोटिफिकेशंस को डिसेबल करें

पुश नोटिफिकेशंस काफी डाटा का उपयोग करते हैं, विशेष रूप से यदि आप ढेर सारे इंटरएक्टिव एप्स जैसे सोशल नेटवर्क क्लाइंट्स और मैसेजिंग सर्विस का उपयोग करते हैं। इनमें से ढेर सारे ऐसे एप्स होंगे जो प्रमोशनल कंटेंट पुश करते हैं जिसका आपके लिए कोई वैल्यू नहीं।

एंड्रायड डिवाइसेज और आइफोंस सिस्टम सेटिंग्स के द्वारा पुश नोटिफिकेशंस को डिसेबल करने के तरीके दिए गए हैं। आपको अपना इमेल फेच मोड में सेट करना चाहिए और पुश को डिसेबल कर दें।

अपने डाटा यूजेज को ट्रैक करें

एंड्रायड और आइओएस प्लेटफार्म पर आप किसी विशेष एप के लिए खर्च होने वाले डाटा को कैलकुलेट कर सकते हैं।

आप बैकग्राउंड में चलने वाले डाटा को भी डिसेबल कर सकते हैं।