Showing posts with label मोबाइल. Show all posts
Showing posts with label मोबाइल. Show all posts

Monday, 23 March 2015

मोबाइल डाटा के अधिक खर्च से परेशान हैं, तो अपनाएं ये तरीके

अधिक डाटा यूज व इससे होने वाले भारी मोबाइल बिल्स से परेशान होकर, मोबाइल डाटा ऑफ करने लगे हैं आप... समझ नहीं आ रहा कि, आखिर कहां खर्च हो रहा डाटा, इसके लिए क्या करते हैं आप। चलिए पेश है कुछ टिप्स जिससे आप अपने मोबाइल डाटा के खर्च पर नियंत्रण रख सकेंगे।

अनावश्यक पुश नोटिफिकेशंस को डिसेबल करें

पुश नोटिफिकेशंस काफी डाटा का उपयोग करते हैं, विशेष रूप से यदि आप ढेर सारे इंटरएक्टिव एप्स जैसे सोशल नेटवर्क क्लाइंट्स और मैसेजिंग सर्विस का उपयोग करते हैं। इनमें से ढेर सारे ऐसे एप्स होंगे जो प्रमोशनल कंटेंट पुश करते हैं जिसका आपके लिए कोई वैल्यू नहीं।

एंड्रायड डिवाइसेज और आइफोंस सिस्टम सेटिंग्स के द्वारा पुश नोटिफिकेशंस को डिसेबल करने के तरीके दिए गए हैं। आपको अपना इमेल फेच मोड में सेट करना चाहिए और पुश को डिसेबल कर दें।

अपने डाटा यूजेज को ट्रैक करें

एंड्रायड और आइओएस प्लेटफार्म पर आप किसी विशेष एप के लिए खर्च होने वाले डाटा को कैलकुलेट कर सकते हैं।

आप बैकग्राउंड में चलने वाले डाटा को भी डिसेबल कर सकते हैं।