Showing posts with label मुंबई. Show all posts
Showing posts with label मुंबई. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

मुंबई में बिल्डिंग में आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित आठ मंजिला कनातिया बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में आग लगी है। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की आठ गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को बुझाले की कोशिश कर रही हैं।

इस बिल्डिंग में कई टीवी चैनलों के ऑफिस हैं। इसके अलावा भी कई दफ्तर हैं। लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला जा रहा है। लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला जा रहा है। यह आग लगभग पौने ग्यारह बजे करीब लगी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद इस इमारत में आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जुहू के छोटे रनवे पर उतरा जंबो हरक्यूल्स विमान

जुहू के छोटे रनवे पर जंबो हरक्यूल्स विमान को सुरक्षित उतारने में मंगलवार को कामयाबी मिल गई। देश के सबसे बड़े रक्षा मालवाहक विमान हरक्यूल्स सी130जे को पहली बार सैन्य अभ्यास के तहत जुहू एयरपोर्ट के छोटे से रनवे पर उतारा गया। यह पहला ऐसा विशाल रक्षा विमान है जिसे सुरक्षा कवायद के तहत छोटी हवाई पट्टी पर लैंड कराया गया।

हरक्यूल्स मंगलवार को जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के बाद दस मिनट वहां रुका रहा। फिर उसने यहां से परीक्षण उड़ान भरी। रक्षा सूत्रों के अनुसार हरक्यूल्स सी130जे विमान मुंबई के पश्चिमी उप क्षेत्र में यह देखने के लिए उतारा गया कि अगर मुंबई के मुख्य हवाई अड्डे पर आतंकी हमला हो जाए तो जुहू एयरपोर्ट का बड़े विमान उतारने में इस्तेमाल हो सके।