Showing posts with label अंधेरी ईस्ट. Show all posts
Showing posts with label अंधेरी ईस्ट. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

मुंबई में बिल्डिंग में आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित आठ मंजिला कनातिया बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में आग लगी है। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की आठ गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को बुझाले की कोशिश कर रही हैं।

इस बिल्डिंग में कई टीवी चैनलों के ऑफिस हैं। इसके अलावा भी कई दफ्तर हैं। लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला जा रहा है। लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला जा रहा है। यह आग लगभग पौने ग्यारह बजे करीब लगी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद इस इमारत में आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।