Saturday, 7 March 2015

वेस्टइंडीज पर जीत के साथ ही धौनी ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने होली के दिन क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज को चार विकेट से मात देकर देशवासियों को जबरदस्त खुशी दी। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस मैच के साथ धौनी ने सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने के मोहम्मद अजहरूद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और विदेशी जमीन पर सर्वाधिक मैच जीतने का पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

धौनी ने विश्व कप में शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही अजहर के सर्वाधिक 174 मैच में कप्तानी करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अजहर ने अपनी कप्तानी में 174 मैचों में 90 मैच जीते हैं, जबकि धौनी ने 174 मैचों में 97 मैच जीत लिए हैं।

No comments:

Post a Comment