Saturday, 7 March 2015

महिला को बैंक में बंद कर भूल गये कर्मचारी, कल रात निकाला गया

होली के त्यौहार पर घर जाने की जल्दबाजी में एक बैंक के कर्मी बुधवार को एक महिला को बैंक में ही बंदकर चले गये। कल रात में उस महिला को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।

सिद्धार्थनगर में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की लोटन शाखा में बैंक कर्मियों की लापरवाही से एक महिला बुधवार को बैंक में ही बंद हो गयी। कर्मचारी बैंक बंद कर होली के अवकाश पर चले गए। महिला को कल रात मरणासन्न हालत में बाहर निकाला गया। महिला का नाम नेवाती पत्नी रामकिशोर है। वह नेपाल के तौलिहवा जिले के पकड़ी थानक्षेत्र के बरही गांव की रहने वाली है। यहां अपने मायके आई थी। अब हालत में सुधार बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment