![]() |
| शरद पवार |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद में हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर निशाना साधा है। पवार ने मुखर्जी के अभिभाषण को ‘असंतोषजनक’ करार देते हुए कहा कि तकरीबन 45 मिनट के भाषण के दौरान कई सांसद सोते देखे गए। उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रपति का भाषण सरकार ने तैयार करवाया था और यह बेहद निराशाजनक था। इस दरम्यान कई सांसद सो गए थे।
दरअसल, अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियां और एजेंडे को बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' सरकार का मकसद है। उन्होंने विवादित भूमि अधग्रहण कानून को भी किसानों के हित में बताया।
वहीं, हाल ही में महाराष्ट्र के अपने गढ़ बारामती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने वाले पवार ने कहा कि इस बैठक में राजनीतिक समीकरणों की तलाश को लेकर वार्ता हुई थी। पिछले वर्ष महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस का साथ छोड़ देने वाली एनसीपी के मुखिया शरद पवार की पीएम से इस मुलाकात को गठबंधन की संभावना की नजर से देखा जा रहा था, क्योंकि भाजपा ने भी राज्य में अपनी पुरानी सहयोगी शिवसेना से गठबंधन तोड़ लिया था।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment