![]() |
| विवादास्पद मोनोग्राम सूट |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादास्पद मोनोग्राम वाले बंद गले के सूट की नीलामी में अब तक की सबसे ऊंची बोली सूरत के कमल कांत शर्मा ने लगाई है। प्रधानमंत्री का नाम लिखे इस नीले रंग के सूट की अब तक की अधिकतम बोली 1.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान पीएम द्वारा पहने इस लखटकिया सूट पर सियासी रोटियां तब से अब तक सेंकी जा रही हैं।
इससे पहले सूरत के मुकेश पटेल ने इस सूट के लिए 1.39 करोड़ रुपए और ग्लोबल फ्रेंड्स ग्रुप ने 1.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। ग्लोबल फ्रेंड्स ग्रुप के राजेश माहेश्वरी ने कहा था कि यह हमारे दोस्तों का एक ग्रुप है और सभी दोस्तों ने फैसला किया है कि हम सब मिलकर 50-50 हजार रुपए इक्कठा करेंगे।
इससे पहले सूरत के कारोबारी राजेश जुनेजा ने लिखित बोली में मोदी के नेवी ब्लू रंग के सूट की कीमत 1.21 करोड़ रुपये लगाई थी। उनका कहना है कि मोदी उनके रोल मॉडल हैं। वह ये सूट अपने पास यादगार के तौर पर रखना चाहते हैं। अगर बोली ऊपर गई तो वह दौड़ में बने रहना चाहेंगे। लेकिन ज्यादा दुश्वारी हुई तो वह पीछे हट जाएंगे।
इससे पूर्व, एनआरआइ उद्योगपति विराल चोकसी ने इस सूट पर 1.11 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उनसे पहले कपड़ा व्यापारी सुरेश अग्रवाल ने एक करोड़ की बोली लगाई थी। उससे पहले रीयल इस्टेट डीलर राजू अग्रवाल ने 51 लाख रुपये की बोली लगाई थी। पहली बोली सूरत के सीए पंकज ने 11 लाख की लगाई।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment