Showing posts with label Anna Hazare. Show all posts
Showing posts with label Anna Hazare. Show all posts

Monday, 23 February 2015

केंद्र के खिलाफ अन्‍ना का आंदोलन शुरू, बोले- उठाऊंगा किसानों की आवाज

अन्ना हजारे
अन्ना हजारे
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। मेधा पाटकर भी अन्ना के आंदोलन से जुड़ने जंतर-मंतर पहुंच गई हैं। मोदी सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ अन्ना हजारे आज से दो दिन के अनशन पर हैं। अन्ना हजारे का कहना है कि उनका विरोध किसी पार्टी या व्यक्ति से नहीं है।

आन्ना ने कहा, 'भाजपा सरकार अध्यादेश के जरिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन करना चाहती है, जो लोकतंत्र के विरूद्ध है। मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने की जरूरत क्या है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए, आप कैसे किसानों के साथ विश्वासघात कर सकते हैं। अंग्रेजों ने भूमि अधिग्रहण बिल हमारे किसानों को लूटने के लिए बनाया था।'

कहा जा रहा है कि अन्ना के आंदोलन में आम आदमी पार्टी भी शामिल हो सकती है। लेकिन अन्ना ने कहा, 'अगर राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग हमारे मंच पर आएंगे, तो लोगों को लगेगा कि यह कोई राजनीतिक आंदोलन है। इसलिए अरविंद केजरीवाल हो या कुमार विश्वास किसी को भी हमारे मंच पर आने की अनुमति नहीं है। कुमार विश्वास आंदोलन में एक सामान्य व्यक्ति की तरह शामिल हो सकते हैं।'

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi