Showing posts with label हवाई सफर. Show all posts
Showing posts with label हवाई सफर. Show all posts

Thursday, 19 March 2015

स्पाइस जेट का धमाकाः 2699 रुपये में करें विदेश यात्रा

अगर आप कम बजट में हवाई सफर करना चाहते हैं और विदेश जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। विमानन कंपनी ने घरेलू सेवा के साथ-साथ अब विदेश सेवा के लिए भी एक आकर्षक छूट की योजना की शुरू की है। इस के जरिए अाप सिर्फ 2699 रुपये में विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

जी हां, चौंकिये मत, ये सच है। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। स्पाइस जेट ने अपने हवाई यात्रियों के बजट का ख्याल रखते हुए एक बेहद आकर्षक योजना की शुरूआत की है। 'लेट्स गो एब्रॉड सेल' नाम से शुरू हुई योजना के तहत आप महज 2699 रुपये में विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

स्पाइस जेट की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आज से शुरू हुई इस योजना की बुकिंग 22 मार्च तक चलेगी, जिसके तहत 19 मार्च से 30 जून तक यात्रा की जा सकती है। यह यात्रा सिर्फ उन्हीं विदेशी स्थानों के लिए की जा सकती है जहां स्पाइस जेट के नेटवर्क उपलब्ध हैं।