Showing posts with label सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज. Show all posts
Showing posts with label सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज. Show all posts

Thursday, 19 March 2015

23 को भारत आ रहा सैमसंग गैलेक्‍सी एस6, एस6 एज

सोमवार को सैमसंग इंडिया एक इवेंट आयोजित कर रहा है जिसमें गैलेक्सी एस6, एस6 एज को लांच किया जाएगा। यह डिवाइस आधिकारिक रूप से इस महीने के शुरुआत में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में डिस्प्ले किया गया था।

सूत्रों के अनुसार दोनों डिवाइसेज भारत में सोमवार को आ जाएंगे पर लेकिन इनकी बिक्री 10 अप्रैल के बाद ही शुरू होगी।

रिटेलर्स के अनुसार फोन के लिए प्रीआर्डर मार्च के अंतिम हफ्ते से शुरू हो जाएगा। गैलेक्सी एस6 और एस6 एज को पॉजिटीव रेस्पांस मिला है। दक्षिण कोरिया जहां सैमसंग का होम मार्केट है, डिवाइस के लिए 20 मिलियन प्रीआर्डर मिल चुकें हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस6 और एस6 एज की टक्कर एलजी जी-फ्लेक्स 2 के साथ होगी।

एल जी का जी फ्लेक्स 2 को 55,000 रुपये की कीमत में इस महीने के अंत तक लांच किया जाएगा। हालांकि, गैलेक्सी एस6 इससे थोड़ा महंगा होगा। ब्रिटेन में डिवाइस के 32 जीबी मॉडल के लिए 700 यूरो की कीमत रखी गयी है जो करीब 47,000 रुपये है लेकिन टैक्स और ड्यूटी के साथ इसकी कीमत 55,000 रुपये या उससे थोड़ा ज्यादा होगी।