Showing posts with label शिया हूती. Show all posts
Showing posts with label शिया हूती. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

सऊदी अरब का यमन में हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला

सऊदी अरब ने यमन में शिया हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। सऊदी अरब ने यमन में विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई के लिए अपने 100 लड़ाकू विमान और डेढ़ लाख सैनिकों को जंगी मैदान में उतारा है। अल-अरबिया टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, इजिप्ट, मोरक्को, जॉर्डन, सूडान, कुवैत, सऊदी अरब अमीरात, कतर और बहराइन के लड़ाकू विमान भी कार्रवाई में शामिल हुए हैं।

सऊदी अरब ने बुधवार की रात ही एलान कर दिया था कि उसने सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अमरीका में सऊदी अरब के राजदूत अब्देल-अल-जुबैर ने बताया कि उनके देश ने यमन में शिया हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। सऊदी अरब के साथ लगभग दस अन्य देश भी इस सैन्य कार्रवाई में शामिल हो गए हैं।