Showing posts with label वन्य जीव-जंतु विभाग. Show all posts
Showing posts with label वन्य जीव-जंतु विभाग. Show all posts

Wednesday, 18 March 2015

सहारनपुर के एक गांव में शावकों के साथ घुसा गुलदार

सहारनपुर में शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के गांव ढाबा की आबादी के निकट अपने दो शावकों के साथ गुलदार (मादा) ने एक ग्रामीण पर हमले का प्रयास किया। शोर मचने पर भीड़ दौड़ी, तो गुलदार अपने शावकों के साथ एक सुरंग में घुस गया। सुबह सात बजे ग्रामीणों के शोर मचाने पर सुरंग से निकल-निकल कर कई बार ग्रामीणों को दौड़ाया, लेकिन भीड़ के बढऩे पर लौट जाता। मौके पर भीड़ मौजूद है और गुलदार व शावक सुरंग से बाहर नहीं निकल रहे थे। शिवालिक में वन्य जीव-जंतु विभाग की टीम न होने के कारण वनकर्मी कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। इस गुलदार को करीब एक वर्ष से यहां देखा जा रहा है। उस समय ग्रामीणों ने गुलदार के एक शावक को पकड़ कर वन विभाग के हवाले कर दिया था, जिसे विभाग ने लखनऊ के चिडिय़ाघर में भेज दिया था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद रोकथाम के उपाय नहीं किए गए। इसके चलते आज सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ कर बैठा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह गुलदार गांव के कई पालतू कुत्तों व मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग ग्रामीणों की मदद करने को तैयार नही है।