Showing posts with label लावा आयरिस 414. Show all posts
Showing posts with label लावा आयरिस 414. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

लावा ने भारत में लांच किया लावा आयरिस 414

लावा ने बुधवार को अपने बजट स्मार्टफोन के सीरीज में नये डिवाइस लावा आयरिस 414 को जोड़ा है। यह स्मार्टफोन 4049 रुपये की कीमत पर आया है।

लावा आयरिस 414 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें 480 गुणा 854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 4 इंच का टीएफटी स्क्रीन है। फोन में नया के-क्लास एंपलीफायर के साथ स्पीकर्स लगे हैं।

डिवाइस में 1 जीएचजेड प्रोसेसर, 512 एमबी का रैम, 4जीबी का इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड किटकैट 4.4.2 ओएस एलइडी फ्लैश के साथ रियर 3.2 एमपी रियर कैमरा, वीजीए फ्रंट कैमरा से लैस है।

1400 एमएएच की बैटरी के साथ आने वाले इस लावा डिवाइस का दावा है कि यह 126 घंटे का टॉक टाइम देगा। यह नया स्मार्टफोन 0.4 मिमी मोटा और 110 ग्राम भारी है।

कनेक्टिीविटी के लिए इसमें 3जी, ब्लूटूथ 2.1, यूएसबी 2.0, वाई-फाई, जीपीआरएस और ए-जीपीएस है। इन सब के साथ इसमें संगीत प्रेमियों के लिए एफएम रेडियो का ऑप्शन भी है।