Showing posts with label बोइंग 777. Show all posts
Showing posts with label बोइंग 777. Show all posts

Thursday, 26 February 2015

पुतिन ने गायब करवाया था मलेशियाई विमान !

बीते साल मलेशियन एयरलाइंस के विमान एमएच 370 के गायब होने के मामले से जुड़ी एक नई थ्योरी सामने आई है। एक अमेरिकी साइंस राइटर ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कहने पर एक स्पेशल ऑपरेशन के जरिए विमान को चुराया गया और उसे कजाखिस्तान के विशाल स्पेस पोर्ट पर उतार लिया गया था।

जेफ विज नाम का यह राइटर सीएनएन का एविएशन एनालिस्ट भी है। सीएनएन पर गायब हुए विमान की एक कवरेज के दौरान उन्होंने कहा कि विमान के सर्च डाटा के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसमें बताया गया था कि बोइंग 777 दूसरी दिशा में उड़ गया था। जेफ विज ने दावा किया कि रूस द्वारा विमान को कजाखिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम ले जाया गया था। हालांकि, विज ने स्वीकार किया कि वह नहीं जानते कि पुतिन प्लेन हाईजैक करके क्या करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि हो सकता है, प्लेन को अपराधियों द्वारा हाईजैक कर लिया गया हो और उनके पास प्लेन के पूरे कंट्रोल हों।