Showing posts with label बीएमसी. Show all posts
Showing posts with label बीएमसी. Show all posts

Monday, 9 March 2015

'जलसा' के पास सीवेज लाइन टूटी, बिग बी बदबू से परेशान

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल काॅरपोरेशन को अमिताभ बच्चन की तरफ से एक शिकायत मिली है। दरअसल उनके बंगले 'जलसा' के पास एक सीवेज लाइन टूट गई है, जिसकी वजह से पूरे जुहू में दुर्गंध फैल गई है। लोगों का सांस लेना तक दुभर हो गया है। अमिताभ बच्चन ने इसकी ही शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं में हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है।

शनिवार से ही सभी दुर्गंध से परेशान हैं। बीएमसी के सीवेज ऑपरेशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी रात जांच के बाद खुलासा हुआ कि वीएल मेहता रोड पर अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक सीवेज लाइन टूट गई है, जिसकी वजह से ही पूरे जुहू में दुर्गंध फैल गई है।

हालांकि अमिताभ, हेमा और शत्रुघ्न के प्रवक्ताअों ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकिे बीएमसी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि इन सितारों के घरों से शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया, 'यह इस इलाके की मुख्य सीवेज लाइन है। सीवेज ऑपरेशन डिपार्टमेंट इसे तेजी से ठीक करने में जुटा हुआ है।'