Showing posts with label फ्लैगशिप स्मार्टफोन. Show all posts
Showing posts with label फ्लैगशिप स्मार्टफोन. Show all posts

Monday, 9 March 2015

मोटो टर्बो: कीमत 41,990 रुपये, लेकिन फिर भी है सस्ता फ्लैगशिप फोन

किसी कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढेर सारे फीचर्स से लैस होता है जो उसे कीमत में महंगा बनाता है। लेकिन मोटोरोला का ‘मोटो ड्रायड टर्बो’ महंगा होते हुए भी यूजर्स को एक सस्ता एवं टिकाऊ फ्लैगशिप डिवाइस देता है। सपष्ट भाषा में समझाए तो फोन के फीचर्स आपको इसकी कीमत के सामने काफी बड़े लगेंगे।

एक भारतीय अखबार में दिये गए विज्ञापन के अनुसार मोटो टर्बो को खरीदने के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह फोन 41,990 रुपये की कीमत पर भारत में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा भी अपनी वेबसाइट पर सूचना दी जा रही है। मोटोरोला के ऑनलाइन पार्टनर फ्लिपकार्ट द्वारा भी मोटो टर्बो के लिए अलग से एक प्री-आर्डर पेज बनाया गया है।

अब आप सोच रहे होंगे कि 41,990 रुपये की कीमत होते हुई भी हम इस फोन को एक अफार्डेबल स्मार्टफोन क्यों कह रहे हैं। इसका कारण है मोटो टर्बो की विशेषताएं। इस फोन में 5.2 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले है जो आपको 1440X2560 पिक्सल का रेजोल्यूशन प्रदान करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 की सुरक्षा प्रदान की है।