Showing posts with label फोटोग्राफर. Show all posts
Showing posts with label फोटोग्राफर. Show all posts

Wednesday, 4 March 2015

पुलिस के साथ संघर्ष में सचिन पायलट सहित 40 घायल

सोमवार को ऐवेरिंग के एक पार्क में अद्भुत नजारा देखने को मिला। होमचर्च कंट्री पार्क में अपनी पत्नी के साथ टहलते हुए पेशे से फोटोग्राफर मार्टिन-ले-मे ने कुछ ही दूरी पर एक नेवले को कठफोड़वे की पीठ पर सवार देखा।

ध्यान से देखने पर उन्हे पता चलो कि दरअसल वह नेवला, कठफोड़वे को मारना चाह रहा था। उसने कठफोड़वे के गले को कस कर जकड़ रखा है और वह चिडि़या अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी।

लंदन के ऐसेक्स शहर के इस शौकिया फोटोग्राफर ने आईटीवी से बातचीत करते हुए बताया कि यह नजारा देखने के बाद उसे कठफोड़वा के लिए डर सताने लगा। अाखिरकार यह रंगीन पक्षी हवा में करीब 25 मीटर गोते लगाने के बाद जमीन पर जा गिरा।

मार्टिन कहते हैं कि शायद वहां मेरी मौजदूगी ने नेवले का ध्यान बंटा दिया और अंतत: वह पास ही में बाईं ओर झाडि़यों में जा छिपा। नेवले के अपने पीठ से उतरते ही कठफोड़वा फिर से हवा में उड़ गया।