Showing posts with label जियोनी इंडिया. Show all posts
Showing posts with label जियोनी इंडिया. Show all posts

Monday, 2 March 2015

जियोनी इलाइफ इ7 को मिला एंड्रायड 4.4.2 किटकैट

जियोनी इंडिया ने जियोनी इलाइफ इ7 को 4.4.2 किटकैट से अपडेट करने की घोषणा की है। यह फर्मवेयर 16 जीबी और 32 जीबी दोनों ही वैरिएंट्स पर ओटीए अपडेट के फार्म में उपलब्ध है।

नया एंड्रायड किटकैट वर्जन डिवाइस के उपयोग का सहज, तेज और स्वभाविक रास्ता उपलब्ध कराता है। इसके कुछ आकर्षक फीचर निम्न होंगे-

1. एंड्रायड 4.4.2 किटकैट से अपग्रेड करें

2. मात्र डिवाइस के हिलाने (शेक) से तुरंत खोले गए सभी एप्लीकेशन डिलीट हो जाएंगे

3. 23 नये डेस्कटॉप इफेक्ट जोड़े गए हैं

4. अनियमित अनरीड एसएमएस आइकन इश्यू को फिक्स किया गया है

5. नये यूआई इंटरफेस डिजायन के साथ एमिगो पेपर को अपडेट किया गया है

6. नये यूआइ इंटरफेस डिजाइन के साथ गेम जोन को अपडेट किया गया है

7. आप्टिमाइज्ड परफार्मेंस के लिए जियोनीजेंडर को अपडेट किया गया है

8. आप्टिमाइज्ट इंटरफेस के साथ यूसी ब्राउजर और पेज लोडिंग इफेक्ट को अपडेट किया गया है

9. बेहतर काम व स्टडी संबंधित ऑपरेशन के लिए किंगसॉफ्ट डब्ल्यूपीएस को अपडेट किया गया है

10. एनक्यू मोबाइल सिक्योरिटी को हटाया गया है

11. नया डेस्कटॉप ले आउट: ओटीए फैक्ट्री लेने के बाद डिवाइस को रिसेट करें और तब आपको नया डेस्कटॉप लेआउट, टेक्सास पोकर और बीबीएम एप्लीकेशन मिलेगा।

12. सावन, ग्रीन फार्म3, डैंजर डैश अपडेट किया गया है।