Showing posts with label गोवा. Show all posts
Showing posts with label गोवा. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

दुर्घटनाग्रस्त नौसेना विमान का मलबा मिला

मंगलवार की रात गोवा के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान मलबा मिल गया है। मंगलवार की रात 10.08 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त होते हुए समुद्र में जा गिरा था। दुर्घटना के समय विमान में तीन लोग सवार थे। विमान अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

विमान में सवार तीन में से एक शख्स को बचा लिया गया, जबकि दो अन्य अधिकारी, जिसमें एक कैप्टन व एक ऑब्जर्वर शामिल हैं, गायब हैं। विमान के साथ अंतिम संपर्क रात के 10.08 बजे हुआ था, इसके बाद विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया।

विमान को खोजने व बचाव कार्यक्रम में छह से ज्यादा जंगी जहाज व कुछ विमान लगाए गए थे। गायब लोगों की खोजबीन के लिए तलाशी अभियान जारी है।