Showing posts with label कट्रीना कैफ. Show all posts
Showing posts with label कट्रीना कैफ. Show all posts

Wednesday, 4 March 2015

जल्द मैडम तुसाद में नज़र आने लगेगी मोम की कट्रीना!

कट्रीना कैफ के करोड़ों चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बहुत जल्द उनकी इस चहेती अभिनेत्री का मोम का पुतला नज़र आने वाला है। जी हां, कट्रीना ने कुछ महीने पहले ही मोम के पुतले के लिए अपना माप दिया था आैर अब खबर है कि उनके इस पुतले का मार्च के मध्य में अनावरण कर दिया जाएगा।

मैडम तुसाद म्यूजियम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, कट्रीना ने अपने मोम के पुतले के लिए कलाकारों की काफी मदद की है और उन्होंने डांस पोज में कट्रीना का यह पुतला बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 20 कलाकारों की एक टीम काम कर रही है और इस महीने ही कट्रीना के इस पुतले का अनावरण कर दिया जाएगा।

कट्रीना से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों के माेम के पुतले लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुके हैं। अब इनके साथ कट्रीना भी जल्द नजर आएंगी।