Showing posts with label अनिल विज. Show all posts
Showing posts with label अनिल विज. Show all posts

Tuesday, 3 March 2015

सीएम के काफिले की कार से कुचले युवक के परिवार से मिले विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले की पीसीआर वैन से टक्कर लगने के बाद मारे गए शख्स सतपाल के परिवार से मिलने करनाल आए। यहां पहुंच अनिल विज ने मृतक के परिवार का दुख बांटा और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सतपाल का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया, उनकी मौत सोमवार की रात को हुई थी।

मुख्यमंत्री के काफिले की कार ने बीती रात एक पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया था। इस हादसे में घायल हुए सतपाल की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नेताओं को अपना सुरक्षा घेरा कम करना चाहिए, जिससे जनता को परेशानी न हो। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए मरने वाले शख्स के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है।