Wednesday, 25 March 2015

ओह! तो सुष्मिता अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड से ही चला रही हैं चक्‍कर!

सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वो भी अपनी लव लाइफ को लेकर। वह हाल ही में करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं, मगर अकेले नहीं, बल्कि किसी के साथ। वो भी उसके हाथों में हाथ डाले! पहले तो पता नहीं चल पाया कि आखिर ये शख्स है कौन, जिनके सुष्मिता इतने करीब आ चुकी हैं। अब इसका खुलासा हो चुका है।

सुष्मिता के साथ नजर आने वाले ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड और नाइट क्लब ओनर रितिक भसिन ही हैं। उन्होंने भी करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में शिरकत की थी और सूत्रों के मुताबिक, सुष्मिता उनके साथ काफी खुश नजर आईं और उन्हें देख साफ लग रहा था कि एक दूसरे के प्यार में हैं।

इस कपल से जुड़े एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि भी की और कहा कि सुष्मिता और रितिक एक दूसरे के साथ हैं और रितिक की सुष्मिता की बेटी से भी अच्छी जमती है। वैसे तो सुष्मिता को अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खुलकर बातें करते देखा गया है, लेकिन पता नहीं क्यों इस बार वो इसको लेकर चुप हैं।

No comments:

Post a Comment