बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने सबका हाल बेहाल कर दिया है। इससे ने सिर्फ आम लोग परेशान हैं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।शाहरुख के टीवी शो की शूटिंग के दौरान लगी स्टूडियो में आग
28 फरवरी को अचानक बारिश शुरू होने से कमालिस्तान स्टूडियो में लगे उनके सेट पर मौजूद यूनिट के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यूनिट सनी की अगली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग कर रही थी। सेट काफी महंगा था और बारिश ने काफी नुकसान कर दिया है। हालांकि सेट को बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन माना जा रहा है कि नुकसान करोड़ों में आंका जा सकता है।
इसके अलावा मध आइलैंड पर बना एक और सेट बारिश में भीग गया। यूनिट के एक सूत्र ने बताया, 'तेज हवाओं और बारिश की वजह से मध आइलैंड पर भी हमारे सेट को काफी नुकसान हुआ है। हम वहां 8 मार्च के बाद शूट करने वाले थे। लेकिन अब शूटिंग टालनी पड़ेगी क्योंकि सेट की मरम्मत करने में वक्त लगेगा।'
Find: Latest News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment