Tuesday, 3 March 2015

रघुवर दास ने झारखंड के लिए पेश किया 55492 करोड़ का बजट

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक सिख लड़के से गाली-गलौच करने का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में कई स्कूली बच्चे अपने सहपाठी सिख लड़के पर नस्ली टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। इसे रविवार को नागरा नागरा नाम की आइडी से अपलोड किया गया। इसमें दिखाई देने वाला बच्चा हरसुख सिंह जार्जिया के दुलुथ में स्थित चत्ताहूची प्राथमिक स्कूल का छात्र है। हरसुख द्वारा अपलोड वीडियो को अब प्राइवेट कर दिया गया है, लेकिन यह दूसरे यूजर्स द्वारा डाउनलोड और दोबारा अपलोड किया जा रहा है।

इस वीडियो में हरसुख बेहद शांत दिखाई दे रहा है, जबकि उसके बाकी सहपाठी उसे लगातार ताना मार रहे हैं। एक समय के बाद वो उसे गालियां भी देते हैं। रिकॉर्डिंग की बात सुनकर एक लड़का हरसुख को धमकाता हुआ भी नजर आता है। इस दौरान एक लड़की आतंकी, आतंकी चिल्लाती रहती है। वीडियो अपलोड करने के साथ हरसुख ने लिखा है कि बच्चे मुझे अफगानी आतंकी कहते हैं। कृपया इस तरह की हरकत मत करिए जैसा मेरे साथ होता है। यदि आप नहीं जानते हैं कि मैं मुस्लिम नहीं हूं, मैं सिख हूं। इस वीडियो को 1.3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

No comments:

Post a Comment