Tuesday, 24 February 2015

आपके ब्‍लॉग पर गूगल लगा सकता है बैन, जानिए क्‍यों...

ब्लॉगर
ब्लॉगर
अपने ब्लॉगिंग प्लेटफार्म पर, ब्लॉगर द्वारा डाले गए एडल्ट कंटेंट पर अगले महीने से गूगल प्रतिबंध लगाने जा रहा है। कंपनी ने ब्लॉगर यूजर्स को कहा यदि उनके ब्लॉग में एडल्ट वीडियोज या तस्वीरें हैं तो उन्हें या तो हटा दें या फिर उस ब्लॉग को पूरी तरह निजी यानि प्राइवेट प्लेटफार्म बना लें, जिसे केवल ब्लॉग एडमिनिस्ट्रेटर ही एक्सेस कर सके।

गूगल ने कहा, ‘23 मार्च 2015 से शुरू हो रहे इस योजना के अनुसार कोई भी ब्लॉगर अपने प्लेटफार्म पर न्यूड या (सेक्सुअली) एडल्ट फोटोज नहीं डाल पाएंगे।‘

गूगल अपने नो न्यूड पॉलिसी को दो तरीके से लागू करेगा।

23 मार्च के पहले बनाए गए उन ब्लॉग को प्राइवेट बनाएगा जिनपर एडल्ट कंटेंट होंगे। लेकिन अगर ब्लॉगर ने 23 मार्च के बाद एडल्ट ब्लॉग शुरू किया है तो गूगल इसे हटा सकता या कोई और एक्शन ले सकता है यदि इसमें न्यूड ग्राफिक्स या सेक्स संबंधित कंटेंट हुए तो।

एडल्ट ब्लॉग्स पर गूगल की यह पॉलिसी एक उदाहरण है जो यह बताता है कि कैसे टेक्नोलॉजी कंपनियां नैतिकता व गेटकीपर्स का रोल निभा रही हैं। उदाहरण के लिए एपल अपने आइओएस स्टोर में किसी तरह का एडल्ट या विवादित एप्स को अनुमति नहीं देता है। इसी तरह फेसबुक भी नो-न्यूड पॉलिसी को सख्ती से फॉलो करता है और यहां तक कि ब्रेस्ट फीडिंग जैसे तस्वीरों को भी ब्लॉक करता है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 

No comments:

Post a Comment