![]() |
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
विश्व कप क्रिकेट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'क्रिकेट डिप्लोमेसी' का दांव खेला है। रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मोदी ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से फोन पर बात की। मोदी को शरीफ को शुभकामनाएं भी दीं।
जानकारी के मुताबिक, मोदी ने सभी सार्क देशों के प्रमुखों से बात की, जिनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हैं। मोदी का मानना है कि क्रिकेट सभी देशों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने विश्वकप में शामिल सभी सार्क देशों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेश सचिव एस जयशंकर जल्द ही पाकिस्तान और अन्य सार्क देशों का दौरा करेंगे।
ट्विटर पर दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी के बाद ट्विट करना शुरू किए। उन्होंने एक साथ कई ट्विट्स किए, आइए उन पर नजर डालते हैं।
धोनी के लिए मोदी का ट्वीट - कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। अच्छा खेलो, शानदार नेतृत्व करो और भारत को गर्व महसूस कराओ। आपको जानता हूं और मुझे विश्वास है कि आप ऐसा कर पाएंगे।
विराट कोहली के लिए मोदी का संदेश - मैं अपने देश के चमकीले उपकप्तान विराट कोहली को आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पूरे देश को उनसे बहुत उम्मीद हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment