![]() |
| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी |
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बांग्लादेश दौरे पर रवाना
हो रही हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि उन्हें बांग्लादेश जाते हुए ऐसा लग
रहा है कि वह अपने देश में ही जा रही हैं। बांग्लादेश में ममता बनर्जी कई
कार्यक्रमों में भाग लेंगी और कई रैलियों को संबोधित भी करेंगी।
ममता बनर्जी ने बताया, 'मुझे बांग्लोदश सरकार ने आमंत्रित किया था। इन
दिनों बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध ठीक है। भारत और बांग्लादेश दोनों
देशों की सरकारों ने घुसपैठ करने वाले लोगों को रिहा किया है। मैं वहां
दोनों देशों के बीच चल रहे भूमि अधिग्रहण विवादों को सुलझाने पर जोर
दूंगी।'
बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी बांग्लादेश में भाषा शहीद दिवस में भी भाग
लेंगी। मुख्यमंत्री को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के
भाषा दिवस पर आमंत्रित किया है। बांग्लादेश में प्रतिवर्ष भाषा शहीद दिवस
मनाया जाता है जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
ममता बनर्जी ऐसे समय में ढाका जा रही हैं जब बांग्लादेश के
कंट्टरपंथी संगठनों के भारत में आकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की
खबरें आ रही हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, अपने ढाका दौरा में ममता
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना
से मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी तीस्ता जल बंटवारा व सीमा समझौता पर
हस्ताक्षर भी कर सकती हैं।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment