Monday, 23 February 2015

राष्ट्रपति ने कहा, किसानों के हित में हैं भूमि अधिग्रहण कानून

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के अच्छा रहने की उम्मीद जताई। कल और परसों अभिभाषण पर चर्चा होगी।

अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियां और एजेंडे को बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास सरकार का मकसद है। समय के सबसे विवादित मुद्दे भूमि अधग्रहण कानून के बारे में उन्होंने कहा कि यह किसानों के हित में है।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार बजट सत्र में सकरात्मक काम की ओर कदम बढ़ाएगी। महंगाई को काबू करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा एक अहम मुद्दा है। सरकार पढ़े भारत, बढ़े भारत की योजना पर काम करेगी।राष्ट्रीय गोकुल मिशन लॉन्च किया गया। फूड प्रोसेसिंग में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। भूमि अधिग्रहण कानून की तारीफ करते हुए मुखर्जी ने कहा कि यह किसानों के लिए लाभकारी है। सरकार ने गांवों के विकास के लिए आदर्श ग्राम योजना शुरू की।

Source: Dainik Jagran News in Hindi 

No comments:

Post a Comment