Friday, 27 February 2015

डीविलियर्स के नाम विश्व कप का दूसरा सबसे तेज शतक

एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कैरेबियाई टीम के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही डीविलियर्स विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। डीविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी के सामने कैरेबियाई गेंदबाज बेबस नजर आए।

डीविलियर्स ने 52 गेंदों में 12 चौकों और तीन छक्के की मदद से शतक पूरा किया। विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन नाम है। ओ ब्रायन ने 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक पूरा किया था।

डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 162 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्होंने महज 66 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 8 छक्के लगाए।

इसके साथ ही एबी डीविलियर्स विश्व कप में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 64 गेंदों में 17 चौके और 6 छक्के जमाकर यह रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने मौजूदा विश्व में अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया।

 

No comments:

Post a Comment